फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : 16 दिन में सिर्फ 12280 बच्चों का टीकाकरण, वैक्सीन लगाने की गति काफी धीमी

विज्ञापन
नुनारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करती एएनएम ममता माथुर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान जिले में तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। 16 मार्च से शुरू हुए अभियान में अभी तक सिर्फ 12280 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका है। शासन से इसे एक माह में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

शासन की ओर से जनपद में 12 से 14 वर्ष तक के 76086 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य सीएमओ कार्यालय से दिया गया था। 16 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आधे बच्चों को भी वैक्सीन नहीं लग सकी है।
मजबूत कार्ययोजना नहीं होने से बच्चों के टीकाकरण की संख्या नहीं बढ़ रही है। जब कि लक्ष्य को 30 दिन में पूरा करना है। चिकित्सा अधिकारी वैक्सीन लगाने की समीक्षा नहीं कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य कर्मी मनमर्जी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर आज होगा वैक्सीनेशन
जिला अस्पताल, सीएचसी डेरापुर, हवासपुर, पुखरायां, अकबरपुर, रनियां, सिकंदरा, झींझक, राजपुर, अमरौधा सहित अन्य जगहों पर आज टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें