फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बटाईदार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के महोई गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में काम कर रहे बटाईदार को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में बटाईदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। जानकारी पर ग्रामीणों ने हंगामा कर मार्ग जाम करने की बात कही। वहीं, पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

महोई गांव निवासी लालमन बाथम (40) खेत बटाई पर लिए थे। गुरुवार की शाम वह खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान मंगलपुर से टेंट का सामान लादकर मुर्रा गांव जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लालमन को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर पलट गया।
हादसे में लालमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौत पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए डेरापुर-मंगलपुर मार्ग जाम करने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पर पहुंचे एसआई विमल सेंगर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। हालांकि परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। लालमन की मौत से पत्नी मंजू देवी, बेटा अमन, मुन्नू, बेटी समेत अन्य परिजन बिलखते रहे।
थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर ली जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक के परिजनों ने कुछ रिश्तेदारों के आने की बात कहकर शव को उठाने नहीं दिया। रिश्तेदारों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें