फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कार की टक्कर से बाइक सवार दो पल्लेदारों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 22 Jul 2024 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
हैदर की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास रविवार देर रात कानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार पल्लेदारों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। एक की जिला अस्पताल व दूसरे की कानपुर में मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं। संतकबीर नगर जिले के दुधरा थाना क्षेत्र के घुसरा निवासी हैदर (38) पुत्र जान मोहम्मद कानपुर के चकरपुर मंडी सचेंडी में रह कर पल्लेदारी का काम करता था।
विज्ञापन


रविवार रात वह बाइक से अपने साथी धर्मेंद्र (40) पुत्र मनोहर लाल से मिलने उसके गांव वंशनपुरवा अकबरपुर आया था। धर्मेंद्र भी हैदर के साथ पल्लेदारी का काम करता था। रात एक बजे के करीब दोनों बाइक से कानपुर मंडी जाने के लिए निकले। कानपुर-इटावा हाईवे पर मोहम्मदपुर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कार उनकी बाइक में टक्कर मार भाग गई। हादसा होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।
 

यहां पर इमरजेंसी में डॉक्टर ने हैदर को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र की हालत नाजुक देख हैलट कानपुर रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। अनहोनी की जानकारी पर सोमवार सुबह अकबरपुर पोस्टमार्टम में हैदर के भाई अनवर व बेटे अजय, राज, सौरभ पहुंचे। अनवर ने बताया कि हैदर कई सालों से मंडी चकरपुर में रह कर पल्लेदारी करता था।

उसने कानपुर रतनपुर की रहने वाली सरला से शादी कर ली थी। यहीं पर वह रह रहा था। रविवार रात वह धर्मेंद्र से मिलने की बात कह निकला था। इधर धर्मेंद्र की मौत की जानकारी पर परिजन बिलखते रहे। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि हादसे में एक की मौत जिला अस्पताल में हो गई थी। दूसरे की मौत की जानकारी मिली है। हैदर का अकबरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

दो माह पहले धर्मेंद्र के बेटे की हादसे में हुई थी मौत
धर्मेंद्र की सड़क हादसे में मौत होने के बाद पत्नी अनुराधा, बेटा श्याम जी, भाई देवराज उर्फ कुंवरलाल का हाल बेहाल रहा। रोते बिलखते पत्नी अनुराधा ने बताया कि दो माह पहले बेटे रामजी की अकबरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार के लोग अभी इस गम से उभर भी नहीं पाए कि धर्मेंद्र की मौत ने परिवार को एक और बड़ा झटका दे दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें