फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 23 Apr 2024 04:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में शिवली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ककरदही निवासी रामचंद्र कश्यप का बेटा कल्लू (22) बाघपुर चौराहा पर मोटर साइकिल मरम्मत का काम करता था। सोमवार रात 11 बजे के करीब वह गांव के अपने साथी सूरज कमल (25) पुत्र छोटेलाल कमल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जाने की बात कह रात 11 बजे के करीब घर से निकले थे। बैरी-कल्याणपुर रोड पर देर रात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनाें को लेकर सीएचसी शिवली पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा रहा। कोतवाली प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें