र्मिणाधीन यमुना नदी का पुल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद को जालौन से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम चार माह से धन के अभाव में ठप पड़ा था। परियोजना के पूरे होने में देखी देख जालौन में लोगों ने कई दिन तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुल निर्माण के लिए शासन से दो करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। अब ठेकेदार ने भी काम शुरू कराने के लिए मजदूरों को बुलाया है।
जालौन से जनपद की ओर आने व जाने वाले लोगों को महादेवा, जैसलपुर, दमनपुर, भाल सहित गांव से 40 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। राजपुर के खोजारामपुर गांव के पास यमुना नदी पर पुल निर्माण होने के बाद यह दूरी मात्र दो किमी का रह जाएगा।
धन के अभाव से पुल का काम फरवरी से बंद पड़ा है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। निर्माण शुरू कराने के लिए जालौन में लोगों ने कई तक धरना दिया। इसके बाद शासन की ओर से पुल निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी हुई है। इस पर अभियंता ने ठेकेदार को काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ठेेकेदार ने भी मजदूरों को बुलाया है। अगले दो दिन में पुल का काम शुरू हो जाएगा।
पुल निर्माण के लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इस पर ठेकेदार को काम के लिए निर्देशित किया गया है। उसने मजदूरों को बुलाया है। दो दिन में काम शुरू होने की उम्मीद है। - प्रदीप सचान, सहायक अभियंता, सेतु निर्माण निगम।