फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना बताए पत्नी के मायके जाने से ट्रक चालक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। बिना बताए पत्नी के मायके जाने पर नाराज ट्रक चालक ने बुधवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शिवली के शाहपुर गांव निवासी रोहित राठौर (25) ट्रक चालक था।
विज्ञापन


पिछले साल उसकी शादी कानपुरनगर के मसवानपुर निवासी अन्नू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अन्नू ने रोहित पर कानपुर नगर में रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। रोहित गांव छोड़ने को राजी नहीं था।

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। रोहित ट्रक चलाकर बुधवार की शाम घर आया तो उसे पता चला कि पत्नी मायके चली गई है। इसके बाद उसने फोन पर पत्नी से बात की और फिर कमरे में चला गया।
विज्ञापन


देर रात तक वह कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने देखा तो रोहित का शव अन्नू की साड़ी से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मां नन्ही देवी व भाई जसवंत बिलखते रहे। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने जांच की। उन्होंने बताया कि पत्नी से रोहित के विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें