फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, घायल पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के गजनेर रोड पर चांदपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। हादसे में पुत्र घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मूसानगर बाजार में बुधवार को बाइक से घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरौली निवासी रमेश (55) बेटे अमन के साथ खरीददारी करने के लिए आए थे। शाम को लौटते समय गजनेर रोड चांदपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटा अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के दूसरे बेटे छानू ने बताया की पिता खेती किसानी करते थे।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर रमेश की पत्नी श्यामा देवी, पुत्र छानू, छोटे, छोटू व पुत्री सुनीता बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें