फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, रिपोर्ट दर्ज करने के लिए परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात छत पर सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ करने के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। वहीं, किशोरी ने छत से नीचे जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सुबह परिजनों ने पुलिस शिकायत करने की बात कही। इसके बाद रात में ही किशोरी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह घटना से आक्रोशित परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर शव नहीं उठने दिया और हंगामा किया।
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने, पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद परिजन शांत हुए तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 14 वर्षीय बेटी सोमवार रात रोज की तरह छत पर सोने गई थी। रात में छत से कूदकर पड़ोसी युवक नत्थू पहुंचा और बेटी से छेड़छाड़ करने के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

बेटी रोते हुए छत से नीचे आई और घटना की जानकारी दी। इस पर सुबह थाने चलने की बात कह कर उसे शांत कराया, लेकिन घटना से क्षुब्ध बेटी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव लटका मिला।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के अनुसार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों परिवारों के बीच दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। हर बिंदु पर गहराई से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें