फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : फैक्टरी मैनेजर को बचाने के लिए दरोगा ने केस में लगाई एफआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रायपुर स्थित एक धागा फैक्टरी के कर्मी ने छह माह पहले वेतन न मिलने से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी। श्रमिक ने आत्महत्या करने से पहले मैनेजर पर वेतन न देने का आरोप लगा वीडियो बनाया था।
विज्ञापन

साथ ही वेतन न देने का वाद भी श्रम आयोग में दाखिल किया था। विवेचक ने इन तथ्यों की अनदेखी कर मामले में एफआर लगा दी। जानकारी पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। विवेचक की प्रारंभिक जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी है।
धंजुआ पहाड़पुर के रहने वाले श्याम प्रताप सिंह रायपुर स्थित जीपीएल धागा फैक्टरी में काम करते हैं। 27 अगस्त 2021 को उन्होंने फैक्टरी के मैनेजर सरवन सिंह शेखावत पर वेतन न देने का आरोप लगा वीडियो बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। 29 अगस्त को मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पिता रामसजीवन सिंह चंदेल ने फैक्टरी मैनेजर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में हीलहवाली का आरोप लगा परिजनों ने गेट पर कई दिनों तक धरना भी दिया था।
वहीं मैनेजर की अभद्रता व हरकतों से आजिज आकर पूर्व में कर्मी ने श्रम आयोग में उसके खिलाफ वाद भी दाखिल कर रखा था। पिता ने पुलिस को बताया कि 2019 में फैक्टरी के अंदर काम करने के दौरान बेटा घायल हो गया था।
मैनेजर न तो उसका ठीक से उपचार कराया और न ही वेतन दिया। इससे बेटा परेशान रहता था। इस मामले की विवेचना अकबरपुर कोतवाली के दरोगा मैथलीशरण गुप्ता को दी गई।
उन्होंने विवेचना में फैक्टरी कर्मी के वीडियो, मृत्यु से पूर्व श्रम आयोग में दाखिल वाद समेत महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल नहीं किया। मैनेजर को बचाने के लिए मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विवेचना निस्तारण के संबंध में उच्चाधिकारियों के पास पहुंची तो दरोगा का खेल पकड़ में आ गया। इस पर एसपी स्वप्रिल ममगाई ने नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट वापस करते हुए दरोगा की प्रारंभिक जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी। सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें