फरमान आइस्क्रीम का ठेला लगाता था। वह पत्नी व बेटी को लेकर फतेहपुर के अमौली गोपालपुर निवासी मामा रजा हुसैन के यहां विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। इधर, अनहोनी की खबर गजनेर में मंगलवार रात करीब आठ बजे पहुंची। इस पर मां वहीदन व भाभी रेशमा बेगम सन्न रह गई। वह रोने चिल्लाने लगी तो लोग जुट गए। फतेहपुर में रात में ही तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बुधवार को सुबह सात बजे तीनों शव गजनेर पहुंचे। इस पर गांव के लोग अंतिम दर्शन के लिए फरमान के घर पर पहुंच गए।
लोग फरमान के मिलनसार व्यक्तित्व को याद कर बिलख रहे थे। शव गांव आने की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मौके पर पहुंचे और दुखी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने डीएम से वार्ता की। मृतकों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद और दुर्घटना बीमा का जल्द से जल्द लाभ दिलाने को कहा।