घटना के बाद दोनों चुप्पी साध गए थे। मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं, अमर उजाला ने एक अधिवक्ता व उसके बेटे की भी उक्त जमीन पर नजर होने की खबर प्रकाशित की थी। पुलिस ने इस बिंदु पर विवेचना करके अधिवक्ता व उसके बेटे के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटा लिए और दोनों को षड्यंत्र का आरोपी बनाया है।
इसकी भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद भी दोनों हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।
भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या में षड्यंत्र के आरोपी अधिवक्ता व उसका पुत्र फरार चल रहे हैं। उनके यहां कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। - राजेश कुमार सिंह, कोतवाल भोगनीपुर