कानपुर देहात। गजनेर थानाक्षेत्र के गजनेर-रायपुर रोड पर ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर रायपुर की तरफ जा रहा युवक अनियंत्रित होकर वाहन से सड़क पर गिर गया।
इसी बीच ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
रनियां निवासी राजकिशोर का बेटा संजय शर्मा (36) अपने चचेरे भाई अमित के साथ गेहूं खरीद कर ट्रैक्टर ट्रॉली से घर आ रहा था। इस दौरान संजय ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था।
ह्दयपुर गांव स्थित पामा स्टेशन के पास बने ब्रेकर में जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचा तो संजय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और पहिये के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शाम सात बजे संजय ने दम तोड़ दिया। ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने बताया कि संजय को गंभीर हालत में लाया गया था। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।