फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष को अगवा कर किया मरणासन्न, रात भर खेत में पड़ा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे में शनिवार को कुछ लोगों ने करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष व उसके साथियों से मारपीट की। साथियों के जान बचाकर भाग जाने पर हमलावर युवा जिलाध्यक्ष को अगवा कर क्षेत्र के नासरसेड़ा अंडरपास के पास एक खेत में ले गए और फिर पिटाई कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


जहां वह रात भर खेत में पड़ा रहा। परिजनों को रविवार को इसकी जानकारी हुई तो शिकायत पुलिस से की। इस पर आठ नामजद व 20-25 अन्य के खिलाफ अपहरण, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने युवा जिलाध्यक्ष को खोजकर सीएचसी पहुंचाया।
रसूलाबाद के रतनपुर गांव निवासी राजनारायण सिंह का बेटा हेमराज सिंह करणी सेना का युवा जिलाध्यक्ष बना है। हेमराज शनिवार को शाहपुर निवासी अतुल के साथ मंगलपुर के जरहौली गांव में मित्र आशू के यहां जन्मदिन समारोह में गया था।
विज्ञापन


जहां से देर शाम दोनों एक अन्य साथी सुमित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कई बाइकों से आए 30-35 युवकों ने ओवरटेक कर हेमराज की बाइक रोक ली। इसके बाद उसे और उसके साथियों की पिटाई शुरू कर दी।

इस बीच अतुल और सुमित के जान बचाकर भागने के बाद हमलावर हेमराज को अगवा कर मंगलपुर के नासरसेड़ा अंडरपास के पास स्थित एक खेत में ले गए। वहां जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए। हेमराज रात भर बेहोशी व जख्मी हालत में खेत में पड़ा रहा।

इधर, हेमराज के रातभर घर न पहुंचने पर परिजनों की उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान सोशल मीडिया पर हेमराज की बेहोशी की हालत में फोटो परिजनों ने देखी। तब रविवार की सुबह करीब 11 बजे हेमराज के पिता राजनारायण मंगलपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने राजनारायण की तहरीर पर ओमनगर झींझक निवासी अंकुर ठाकुर, भागीरथ, सौरभ यादव, राम भदौरिया, वैभव भदौरिया, युवराज तोमर, ऋषि वर्मा, शिवम राठौर व 20 से 25 अन्य लोगों के खिलाफ एकजुट होकर मारपीट करने, अपहरण व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

इसके बाद सीओ डेरापुर शिव ठाकुर ने आरोपियों की धरपकड़ और हेमराज को ढूंढने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की। पुलिस टीमों ने करीब दो घंटे बाद एक बजे के आसपास हेमराज को ढूंढ लिया।

थाने लाकर पूछताछ के बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। मंगलपुर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि हेमराज को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगाकर दबिशें दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


कुछ समय पहले जिम में भी हुआ था विवाद
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों व करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह के बीच जिम में कुछ समय पहले विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उस वक्त आरोपियों पर हेमराज भारी पड़ गया था। तब से आरोपियों ने हेमराज को लेकर खुन्नस पाल रखी थी। शनिवार को मौके मिलने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और अगवा कर जमकर पीटा। हालत बिगड़ने पर उसे खे में ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें