फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बच्चों से शराब मंगाकर स्कूल में पीते थे प्रधानाध्यापक, बीईओ की जांच में हुई पुष्टि, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। अजनपुर संविलियन विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से शराब मंगाकर पीने का मामला सामने आया है। शिकायत पर बीईओ की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। प्रधानाध्यापक का वेतन रोका दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन

बीईओ रसूलाबाद मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पुष्पेंद्र यादव ने अजनपुर संविलियन विद्यालय में शिक्षकों के देर से आने और बच्चों से शराब मंगाकर पीने की शिकायत की थी। जांच में आरोप सही पाए गए हैं।
प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह, विद्यालय से रिटायर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवकुमार के साथ शराब पीते हैं। बच्चों से लिए गए बयान से जूनियर विद्यालयों के बच्चों से शराब मंगवाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में खाली बोतलें मिली हैं। बीईओ ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।
दो और शिक्षकों का वेतन रोका
इसके अलावा देर से विद्यालय आने पर शिक्षक शिवप्रकाश त्रिपाठी व मोहिनी कटियार का भी वेतन रोका गया है। बीईओ मनोज कुमार सिंह जांच के लिए विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक शिवप्रकाश त्रिपाठी बिना बताए नदारद मिले। इस पर उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें