भरथना। गंगा स्नान करने ऋषिकेश गए सेवानिवृत्त एनसीसी मेजर की गंगा में डूब गए। मेजर की मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी परिजन ऋषिकेश के लिए निकल गए हैं।
भरथना कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला पुराना भरथना निवासी सेवानिवृत्त एनसीसी मेजर शिव प्रताप सिंह (85) शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए उत्तराखंड के जनपद ऋषिकेश गए थे। मंगलवार सुबह वे गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और तेज बहाव में वे बह गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने मेजर को नदी से बहार निकाला और अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना। सूचना मिलते ही बेटा जितेंद्र सिंह परिजनों को लेकर ऋषिकेश रवाना हो गया। हादसे के बाद से पत्नी पदमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।