कानपुर देहात। अकबरपुर के रूरा रोड पर बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अकबरपुर के रामगंज निवासी गुड्डू का बेटा अरहान (9) रविवार को रूरा रोड पर किसी काम से पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अरहान की मौत की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को संभाला। कोतवाली पुलिस ने मामले में बाइक चालक की तलाश शुरू की है। (संवाद)