सिकंदरा। पीतमपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ। रविवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जवाहर नगर निवासी जयनरायण बाथम ने बताया कि दो बेटों में छोटा आशू (22) मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। शनिवार देर रात वह काम करके घर लौट रहा था। उसी दौरान पीतमपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।
हादसे में आशू की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इधर, रविवार सुबह तक आशू घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिवार के कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां आशू का शव मिला। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।