फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : खल्ला गांव में फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव, फोरेंसिक व पुलिस टीम ने की छानबीन

विज्ञापन
मृतक वंशी का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। खल्ला गांव निवासी चौकीदार का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में घर के अंदर गमछे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

खल्ला गांव निवासी बंशी (66) पुत्र रामसहाय डेरापुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आर्थिक स्थिति भी अच्छी न होने से परेशान रहते थे।
बुधवार की सुबह बंशी का बेटा कल्लू सोकर जागा तो देखा कि पिता का शव छप्पर के अंदर लगे पाइप में गमछे के सहारे लटका है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीण बीमारी व परिवार की कलह के कारणों पर चर्चा करते नजर आए। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि चौकीदार का शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट आने व जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बंशी की पत्नी की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी। वह बेटे-बहू के साथ रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें