फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बिना प्रस्ताव पास कराए काम कराने पर ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि पर फूटा सभासदों का गुस्सा

विज्ञापन
रसूलाबाद के सुभाष नगर स्थित किसान के बाग में किया गया खनन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/ रसूलाबाद। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से तालाब सुंदरीकरण के नाम पर कराए गए अवैध मिट्टी खनन से परेशान होकर किसान के जान देने के मामले में सभासदों में भी नाराजगी है।
विज्ञापन

सभासदों ने खुलकर कहा कि सदन की बैठक के दौरान तालाब सुंदरीकरण का कोई प्रस्ताव पास ही पास नहीं हुआ है। बिना प्रस्ताव पास कराए होने वाले सुंदरीकरण के काम पर सभी ने सवाल उठाया है।
किसान इंद्रपाल भदौरिया ने तीन अप्रैल को अपनी बाग के पास जहर खाकर जान दे दी थी। किसान के बेटे अंकुर ने नगर पंचायत के ईओ, चेयरमैन, चेयरमैन प्रतिनिधि अकील अहमद पट्टा समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले में कोई भी आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली पर अब सभासद खुलकर सामने आ गए हैं। उनका कहना है कि किसी काम करने से पहले सदन में प्रस्ताव पास होना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया है।
मनमाने ढंग से मिट्टी खोदवाकर ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि अकील अहमद पट्टा बेच रहे थे। साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि के घर के आसपास दूसरे तालाब में मिट्टी की पुराई की जा रही है।
बैठक में बिना प्रस्ताव पास किए गलत ढंग से कार्य कराया जा रहा था। सुभाष नगर के तालाब सुंदरीकरण पर कभी चर्चा तक नहीं की गई है। - जीतेंद्र त्रिपाठी, शासन से नामित सभासद
ईओ व लिपिक मनमानी करते हैं। सभासद की बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। गाटा संख्या 2086 में तालाब सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बैठक में नहीं हुआ है। - आरती शुक्ला, सभासद सुभाष नगर
सुभाष नगर स्थित गाटा संख्या 2086 में तालाब से मिट्टी खोदकर दूसरे तालाब में डालकर पुराई की जा रही थी। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा था। - कुलदीप सिंह, सभासद आजाद नगर
सदन को बिना बताए काम कराने से स्पष्ट है कि ईओ व चेयरमैन की मंशा ठीक नहीं रही है। ईओ व अध्यक्ष प्रतिनिधि मनमाने ढंग से काम कर रहे थे। - विजय प्रताप सिंह, सभासद लोहिया नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें