रसूलाबाद। अवैध मिट्टी खनन से परेशान किसान के जान देने का मामला तूल पकड़ने के बाद मंगलवार देर शाम तहसील प्रशासन ने चेयरमैन प्रतिनिधि अकील अहमद पट्टा का पंचायत की जमीन पर बना फूस का बंगला व शौचालय गिरा दिया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार मनोज रावत ने बताया कि नगर पंचायत के खाद के गड्ढों पर अकील अहमद के फूस के बंगले व शौचालय को हटवाने के लिए तत्कालीन ईओ संजय पटेल ने नोटिस जारी किया था, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया।
मंगलवार को फूस का बंगला व शौचालय गिरवा दिया गया है। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि बुधवार को आरोपी के मकान की पैमाइश कराई जाएगी। निर्माण अवैध मिलने पर गिरवाया जाएगा।