फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : खानचंद्रपुर में क्रोमियम कचरा डंप क्षेत्र से भरे मिट्टी के दस नमूने

विज्ञापन
मिट्टी का नमूना एकत्र करती टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों व वैज्ञानिकों ने खानचंद्रपुर में क्रोमियम कचरा डंप क्षेत्र से मिट्टी के दस नमूने भरे। जांच के लिए इन्हें कचरा निस्तारण की दो कंपनियों के साथ दिल्ली व लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के खानचंद्रपुर में छह फैक्टरियों से निकला 63 हजार मीटिक टन क्रोमियम कचरा सड़क किनारे डंप है। अगस्त 2020 में इसके निस्तारण की कवायद शुरू हुई थी। इसके लिए अभी तक कुंभी में चिह्नित 15 एकड़ भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है।
गुरुवार को एनजीटी के निर्देश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली के वैज्ञानिक राम बाबू, गार्गी सिंह व लखनऊ बोर्ड के डायरेक्टर आरके सिंह, एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, रैम्की कंपनी के जीएम बसंत कुमार व भारतीय ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट के जीएम ओम असरानी, सीनियर केमिस्ट सौरभ राजपूत, प्रोजेक्ट हेड अजय सिंह, केमिस्ट सत्यम पांडेय आदि की टीम खानचंद्रपुर पहुंची।
विज्ञापन

यहां क्रोमियम कचरा डंप स्थल के पास जेसीबी से एक से लेकर तीन मीटर तक गहरे गड्ढे कराए गए। इसके बाद मिट्टी के नमूने लिए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के डायरेक्टर आरके सिंह ने बताया कि इस बार अंतिम सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

दस गड्ढों से निकाली गई मिट्टी के सैंपल को कुंभी की दोनों कचरा निस्तारण कंपनियों को, दिल्ली व लखनऊ की टीमों को प्रयोगशाला जांच के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें