सरवनखेड़ा। शीतलपुर गांव में एक किशोर ने पशुबाड़े में लगे बबूल के पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शीतलपुर निवासी तार बाबू का बेटा सोनू (17) घर से कुछ दूर बने पशुबाड़े में रात को सोता था। मंगलवार शाम खाना खाकर वह पशुबाड़े में सोने चला गया। बुधवार सुबह देर तक वह घर नहीं आया तो पिता पशुबाड़े में पहुंचे।
वहां सोनू का शव बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। इस पर परिवारीजन बिलखने लगे। चाचा रमेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शिवशंकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।