प्रांजलि की मौत पर विलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। हिसांवा गांव में मंगलवार को बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे।
संदलपुर ब्लॉक के हिसांवा गांव निवासी बलराम ने बताया कि बेटी प्रांजलि (13) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इस पर निजी अस्पताल से उसका उपचार कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर रविवार को उसे संदलपुर के राजाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टर ने टाइफाइड व मलेरिया बुखार बताकर इलाज शुरू किया। मंगलवार की सुबह प्रांजलि की मौत हो गई। इस पर मां आरती, भाई प्रेमचंद, दीपांशू, रितिक व बहन नित्रा बिलख पड़े। सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेश नाथ विश्वकर्मा ने बताया कि किशोरी की बुखार से मौत की जानकारी नहीं है।
बुधवार को स्वास्थ्य टीम गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी। राजाराम अस्पताल के संचालक आरुष कुमार ने बताया कि मलेरिया की जांच में किशोरी पॉजिटिव मिली थी।