फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पिकअप की टक्कर से टैंकर के क्लीनर की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Fri, 31 Mar 2023 04:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर-अकबरपुर लेन पर सड़क हादसे में टैंकर के क्लीनर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के किशरवल रोड के सामने कानपुर-अकबरपुर लेन पर सड़क पार करते समय टैंकर के क्लीनर को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मूसानगर के लवरसी निवासी जमुना प्रसाद का बेटा सोमदत्त (25) गुरुवार की रात टैंकर से रनियां पहुंचा। किशरवल रोड के सामने कानपुर अकबरपुर लेन पर वाहन खड़ा होने पर वह किसी काम से हाईवे पार करने लगा। इसके बाद वो सड़क पार कर रहा था। 
इसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सोमदत्त को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दरोगा प्रभाकर यादव ने बताया कि पिकअप की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें