कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के किशरवल रोड के सामने कानपुर-अकबरपुर लेन पर सड़क पार करते समय टैंकर के क्लीनर को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मूसानगर के लवरसी निवासी जमुना प्रसाद का बेटा सोमदत्त (25) गुरुवार की रात टैंकर से रनियां पहुंचा। किशरवल रोड के सामने कानपुर अकबरपुर लेन पर वाहन खड़ा होने पर वह किसी काम से हाईवे पार करने लगा। इसके बाद वो सड़क पार कर रहा था।
इसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सोमदत्त को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दरोगा प्रभाकर यादव ने बताया कि पिकअप की तलाश की जा रही है।