फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: गांव के बाहर बुलाकर छात्र की गला काटकर हत्या, चेहरे और शरीर पर धारदार औजार से किए गए वार

Thu, 23 Jan 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी  मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
छात्र की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिणी का पुरवा श्यामगढ़ में गुरुवार देर शाम बीएससी के छात्र को उसके जानने वालों ने फोनकर गांव के बाहर बुलाया और धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन




रोहिणी का पुरवा श्यामगढ़ निवासी रामविलास उर्फ मंगू राजपूत किसान हैं। उनका बेटा विकास राजपूत (20) बीएसएस प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार रात आठ बजे के करीब घर से 200 मीटर दूर उसका शव बंबी किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। चेहरे व शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। गर्दन भी कटी मिली है। मृतक के पिता ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब बेटा घर पर था। इसी बीच किसी ने फोन कर उसे गांव के बाहर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक बेटे के न पहुंचने पर रात आठ बजे वह खेतों की ओर पहुंचा तो बंबी किनारे बेटा का शव पड़ा था और चेहरा क्षतविक्षत था। पास में चप्पल, टूटा मोबाइल व कुछ दूरी पर फटी जाकेट पड़ी मिली। युवक की हत्या पर घर में कोहराम मच गया। इधर युवक की हत्या की जानकारी पर सीओ सिकंदरा संजय वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने डॉगस्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू की है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके से कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें