फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गजनेर के सैंथा गांव में पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के सैंथा गांव में टेबल फैन का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


सैंथा गांव निवासी दयाराम साहू का बेटा विकास कुमार (17) क्षेत्र के जनतंत्र इंटर काॅलेज 12वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार की रात घर के सभी काम निपटाने के बाद वह पढ़ने के लिए कमरे में गया।

जहां पंखे का प्लग बोर्ड में लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से वह मुंह के बल जमीन पर गिर गया। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने डंडे की मदद से उसे पंखे से दूर किया। इसके बाद उसे कानपुर नगर के हैलट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। रात करीब 12 बजे जब उसका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां सुनीता का रोकर बुरा हाल था। परिजनों न मूसानगर स्थित घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें