फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका पर छठवीं की छात्रा को ब्लैक मेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर एक छात्रा ने ब्लैक मेल कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को छात्रा के परिजनों ने एसपी अनुराग वत्स को अर्जी देकर शिक्षिका की शिकायत की गई। एसपी ने सीओ सदर अर्पित कपूर को जांच दी है। सीओ का कहना है कि शनिवार तक वह अपनी रिपोर्ट एसपी को दे देंगे।
विज्ञापन

रूरा के शिवाजी नगर निवासी हार्डवेयर व्यापारी की बेटी अकबरपुर हाइवे के शाहजादपुर स्थित एक निजी स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने एसपी से शिकायत की है कि अप्रैल में बेटी से शिक्षिका ने पांच सौ रुपये मांगे थे। बेटी ने चुपचाप घर से रुपये ले जाकर शिक्षिका को दिए। इसके बाद शिक्षिका बेटी को घर से रुपये चुराकर लाने की बात कहकर ब्लैक मेल करनी लगी। आरोप है कि शिक्षिका कभी बेटी को बदनाम करने तो कभी पुलिस से पकड़वाने की धमकी देकर रुपया मंगाने लगी। अप्रैल से 19 मई तक शिक्षिका ने ब्लैक मेल कर बेटी से 33 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद 50 हजार रुपये की डिमांड बेटी से की थी। शिक्षिका की धमकी पर बेटी ने 28 जून को घर से 50 हजार रुपये गायब कर दिए। तीन जुलाई को बेटी को शिक्षिका को रुपया देना था। इतनी बड़ी रकम पार होने पर परिवार वालों का माथा ठनका। उन लोगों ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। उसने परिजनों को 50 हजार रुपये भी लौटा दिए।
मैने स्कूल जाकर मामले की जांच की है। प्रारंभिक तौर पर स्कूल की प्रिंसिपल ने माना है कि शिक्षिका ने छात्रा को ब्लैकमेल किया है। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया है। छात्रा के परिजनों को 20 हजार रुपये भी लौटा दिए हैं। शिक्षिका का मोबाइल बंद होने की वजह से उससे बात नहीं हो सकी है। शनिवार तक आरोपी शिक्षिका का बयान लेने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अर्पित कपूर, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें