फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: रोडवेज बस की स्टेयरिंग हुई जाम, खड़े टैंकर से टकराई, 10 सवारियां घायल

Sat, 20 Apr 2024 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बस हाईवे किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कानपुर देहात में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा-चकेरी हाईवे पर बारा टोल प्लाजा के आगे उरई जा रही रोडवेज बस की स्टेयरिंग अचानक से जाम हो गई। बेकाबू बस हाईवे किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
उरई डिपो की बस सवारियां लेकर कानपुर से उरई जा रही थी। बस में करीब 25 लोग सवार थे। बारा टोल प्लाजा पार करने के बाद जैसे ही बस बारा गांव के पास एक कोल्डस्टोरेज के सामने पहुंची। अचानक से चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक सुनील कुमार सचान निवासी गोपालपुर थाना घाटमपुर, परिचालक भैरव समेत रूबी बानो (45) पत्नी फैयाज खान निवासी मछरिया कानपुर, उनका बेटा हमजा (10), आकाश (20) पुत्र रामशंकर निवासी हलधरपुर भोगनीपुर, ब्रजनाथ (60) निवासी बीजापुर जालौन, नीराज पांडेय (26) निवासी दुंदवा फतेहपुर, राशिद (26) पुत्र हामिद अंसारी निवासी मऊरानीपुर झांसी, शहबीन बेगम (50) निवासी अफसरिया कानपुर देहात, सुनील कुमार (33) निवासी भरगवान हमीपुर घायल हो गए।

घायल चालक ने बताया कि स्टेरिंग का पंप खराब था। क्लच से पैर हटाते ही स्टयिरिंग जाम हो रही थी। हादसे के वक्त बस की रफ्तार भी 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से थी। अचानक से स्टेयरिंग जाम होने पर हादसा हुआ। इधर दुर्घटना की जानकारी पर सीएमओ डॉ. एके सिंह घायलों की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें