पुखरायां (कानपुर देहात)। हांसेमऊ गांव के निकट शनिवार को जीओ नेटवर्किंग के लिए बनाए गए चेंबर में साढ़े तीन फुट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
पुखरायां के सुखाई तालाब के निकट रहने वाले अनिल चंदेल ने बताया वह शनिवार को नीरज, अभय प्रताप के साथ हांसेमऊ गांव के निकट जीओ फाइवर नेटवर्किंग केबल की मरम्मत करने गए थे। वहां बने चेंबर को खोलने पर उसमें एक साढ़े तीन फुट लंबा अजगर दिखा। बाद में वन विभाग के बीट अधिकारी आरसी गौतम व सेक्शन अधिकारी अमित ने अजगर को बाहर निकलकर जंगल में छोड़ दिया।