फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : लूट के अभियुक्त को छह साल का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास छह साल पहले तमंचा लगाकर दंपती को लूटने के मामले में अभियुक्त को छह साल का कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड सजा की सुनाई गई है। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही थी।
विज्ञापन

गहिलापुर मंगलपुर के रहने वाले प्रेमबाबू व उसकी पत्नी सुनीता के साथ 23 फरवरी 2015 में डेरापुर के फत्तेपुर गांव के पास लूट की घटना हुई थी। दोनों बाइक से मुंगीसापुर से घर लौट रहे थे। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही थी।
पुलिस ने प्रयागपुर मंगलपुर के शीपू व इसके साथी आदेश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर दोनों पर आरोप पत्र दाखिल किए थे। सुनवाई के दौरान 12 जुलाई 2018 को आदेश की पत्रावली अलग कर दी गई। वहीं शीपू पर आरोप तय किए गए।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शीपू को लूट के अपराध का दोषी पाया। बुधवार को कोर्ट ने शीपू को छह साल का कठोर कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि अर्थदंड न देेने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें