फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : एसजीएसटी टीम आने की अफवाह से बंद रहीं दुकानें, व्यापारी लेते रहे टीम की टोह

विज्ञापन
डेरापुर में सीजीएसटी के छापे की सूचना पर बंद हुई दुकानें। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर, रूरा, रसूलाबाद और डेरापुर समेत कई क्षेत्रों में शुक्रवार को एसजीएसटी की टीम के आने की खबर से व्यापारियों में अफरातफरी रही। कई व्यापारी अपनी दुकानों के शटर बंद कर मौके से चले गए। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बात कर टीम की टोह लेते नजर आए। वहीं, जब कहीं पर भी टीम के नहीं पहुंचने की जानकारी मिली तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौजूदा समय एसजीएसटी की टीम फैक्टरियों व बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मार रही है। अकबरपुर में शुक्रवार को टीम के आने की अफवाह फैल गई। इससे कपड़ा, फर्नीचर कारोबारियों के अलावा अन्य कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से नदारद रहे।
सदर बाजार दुकानें बंद कर व्यापारी आसपास टहलते रहे। इस बीच दुकानदार आपस में टीम की जानकारी लेते रहे। कहीं पर भी जांच न होने की जानकारी पर कुछ व्यापारियों ने पिछले गेट से दुकानदारी की।
विज्ञापन

उधर, डेरापुर में भी टीम के छापे की सूचना पर दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। देर शाम तक टीम के नहीं आने की सूचना मिलने पर दुकानदारों ने राहत की सांस ली। दुकानें बंद होेने से ग्राहकों को कुछ परेशानी हुई। वहीं, रूरा में भी दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल रहा। यहां भी दुकानें बंद नजर आईं। शाम तक टीम नहीं पहुंची तो दुकानें खुलीं।
रसूलाबाद में टीम की जांच के दौरान बिगड़ी व्यापारी हालत
रसूलाबाद। कस्बे में गुरुवार को एसजीएसटी की एसआईबी टीम ने कई दुकानों पर जांच की थी। इस दौरान आजाद फर्नीचर के मालिक आजाद का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। दिल का दौरा पड़ने की आशंका से परिजन उन्हें सीएचसी ले गए थे। वहां से डॉक्टर ने उन्हें कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर किया था। शुक्रवार को कस्बे में फिर एसजीएसटी की टीम आने और एक सरकारी गेस्ट हाउस में रुकने की चर्चा व्यापारियों के बीच फैल गई।
इसके चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। दोपहर बाद कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर खोले, लेकिन सामान बाहर तक नहीं सजाया, तकि जरूरत पड़ने पर वह शटर बंद करके मौके से निकल सकें। असालतगंज बाजार में भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें