फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: फर्नीचर की चार दुकानों पर एसजीएसटी टीम का छापा, जांचे अभिलेख, दुकान बंद कर खिसके दुकानदार

विज्ञापन
रसूलाबाद में फर्नीचर दुकान पर मौजूद एसजीएसटी की निरीक्षण टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसजीएसटी के प्रवर्तन दल एसआईबी के अफसरों ने गुरुवार को कस्बे में स्थित फर्नीचर की चार दुकान पर जांच की। इधर, टीम के छापे की भवन लगने पर अन्य दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए।
विज्ञापन

रसूलाबाद बाजार में एसजीएसटी के प्रवर्तन दल एसआईबी के अफसर गुरुवार की दोपहर में पहुंचे। कई टुकड़ी में बंटे अफसरों ने चार दुकानों पर अभिलेख आदि की जांच की। इधर एसजीएसटी टीम के छापे की जानकारी पर व्यापारियों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए।
इससे बाजार में सन्नाटा हो गया। हालांकि बाद में रूटीन जांच की जानकारी व्यापारियों को हुई। इसके बाद लोगों ने दुकानें खोलीं। रसूलाबाद उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों को समझाया कि यह रूटीन जांच है तब करीब एक घंटे बाद बाजार खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें