कानपुर देहात के पुखरायां निवासी पार्थ बंसल ने हाथ में बांधने वाली सैनिटाइजर डिवाइस बनाई। संवाद
- फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए कस्बे के पार्थ बंसल ने एक डिवाइस बनाई है। इससे आसानी से हाथों को सैनिटाइज किया जा सकता है।
राष्ट्रपति से दो बार पुरस्कृत बाल नव प्रवर्तक पार्थ बंसल ने एक ऐसी सरल डिवाइस बनाई है, जो घड़ी की तरह हाथ की कलाई में बांधकर प्रयोग की जाती है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
डिवाइस में स्प्रे लगाकर सैनिटाइजर बनाया है। इसे राह चलते किसी भी वक्त इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी तक हाथों को सैनिटाइज करने के लिए लोग जेब में शीशी डालकर चलते हैं। पार्थ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह सैनिटाइज करने वाला छाता और सामाजिक दूरी बनाए रखने का सेंसर युक्त लॉकेट भी तैयार कर रहे हैं।