फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गैरहाजिर अपर मुख्य अधिकारी समेत 22 कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
सिंचाई कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम जेपी सिंह। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम ने मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की हकीकत जांची। जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी समेत 12 कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अभिकरण में दो और सिंचाई कार्यालय में आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यहां गंदगी मिली और फाइलें बेतरतीब रखी दिखीं। अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
डीएम जेपी सिंह मंगलवार सुबह करीब 10.10 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, प्रेम सिंह यादव, अश्वनी कुमार त्रिवेदी, सीमा देवी, शिव शंकर शुक्ल, महावीर सिंह, अशोक कुमार बाजपेयी, बृजेश कुमार मिश्र, संजय कुमार शुक्ल, माता प्रसाद, शिव शंकर पाल अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जताई। ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया तो यहां जगह-जगह गंदगी मिली। साथ ही वहां स्थापित बोर्ड भी क्षतिग्रस्त मिला। यहां श्रवण कुमार सक्सेना व आदित्य कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने सिंचाई कार्यालय का निरीक्षण किया।
यहां कार्यालय की फाइलें अव्यवस्थित तरीके से अलमारी के ऊपर रखी मिलीं। फाइलों पर धूल जमा थी। उपस्थिति रजिस्ट्रर में कर्मियों की उपस्थिति ब्योरों का काफी समय से सत्यापन नहीं किए जाने की स्थिति मिली। डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
यहां वरिष्ठ सहायक दीपक मिश्रा, रजनीश कुमार अवस्थी, अमित कुमार यादव, अनुज कुमार, कनिष्ठ सहायक कुलदीप, रेनू देवी, प्रियांशु शुक्ला, रामस्वरूप सिंह अनुपस्थित मिले।
डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश हैं लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों में सुधार नहीं दिख रहा है। रवैए में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिए। स्पष्टीकरण लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें