फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : युवक की सिर कूंचकर हत्या, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने की पड़ताल

विज्ञापन
पुखरायां में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में एक क्लीनिक के बाहर 28 वर्षीय युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को सूचना पर सीओ प्रभात कुमार और कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

चौरा गांव में साप्ताहिक बकरी बाजार लगती है। वहीं पर क्लीनिक के पास सोमवार की रात युवक के चेहरे और सिर पर ईंट से वार कर हत्या की गई है। पास में ही ईंट भी मिली है। शव की सूचना गार्ड कमलेश ने अमरौधा चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी को दी।
पुलिस ने पहुंचकर क्लीनिक के चारों तरफ टेपिंग कर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता बकरी बाजार के पास घूमता रहा। इसके बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उसके शरीर पर काली पैंट, सिलेटी टी-शर्ट और कान में सोने की बाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें