फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे माइक्रो एटीएम से निकालिए पैसा

विज्ञापन
किस भवन सभागार में बैठक करते सीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन के दौरान गांवों में जरूरतमंदों को अब रुपये निकालने के लिए बैंक, डाकघर व एटीएम की भागदौड़ नहीं करनी होगी। बैंक व डाक विभाग के कर्मचारी माइक्रो एटीएम से मौके पर ही जाकर नकदी की निकासी कराएंगे। बैंक खाताधारक एक दिन में दस अधिकतम दस हजार और डाकघर खाताधारक अधिकतम 25 हजार रुपये निकाल सकेंगे। यह सुविधा गुरुवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीओ जोगिंदर सिंह ने विकास भवन सभागार में डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में लोगों को डाकघर, बैंक व एटीएम में भीड़ न लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की रुपये संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक व डाक विभाग की ओर से गांवों में माइक्रो एटीएम सेवा शुरू की जा रही है। डाक विभाग के 140 व बैंकों के कर्मी रोस्टर के अनुसार निर्धारित दिन संबंधित गांव में जाकर जरूरतमंदों को धन निकासी कराएंगे।
इसके पहले पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में मुनादी कराकर लोगों को सूचना दी जाएगी। सीडीओ ने बताया कि लोग कंट्रोल रूम में भी फोन कर अपने गांव में माइक्रो एटीएम के पहुुंचने की जानकारी कर सकते हैं। गुरुवार से गांवों में रुपये निकासी की डोर टू डोर सुविधा दी जाएगी। बैठक में डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र, पीडी डीके यादव, एलडीएम बृजमोहन व डाक विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस तरह होगा भुगतान
ई पॉश मशीन (डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वैप मशीन) को माइक्रो एटीएम का नाम दिया गया है। डाक और बैंक कर्मी गांवों में ई पॉश मशीन लेकर पहुंचेंगे। इस मशीन में कार्ड स्वैप करने के बाद पर्ची निकलेगी। यह पर्ची निकलने के बाद डाक और बैंक कर्मी अपने पास से स्वैप की गई राशि लोगों को भुगतान कर देंगे। नकद राशि डाक और बैंककर्मियों के पास रहेगी। इसकी सुरक्षा की भी व्यवस्था रहेगी। यह सुविधा बैंक और डाकघर के आधार कार्ड से लिंक खाताधारकों को ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें