फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : फिल्म द बिग डैडी हाउस में नजर आएंगे मूसानगर के राजन तिवारी

विज्ञापन
फिल्म के कलाकारों के साथ राजन तिवारी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। मुंबई फिल्म नगरी में मूसानगर कस्बे का भी एक सितारा चमक रहा है। फिल्म द बिग डैडी हाउस में कस्बा निवासी वरुणेंद्र तिवारी उर्फ राजन तिवारी कनपुरिया अंदाज में दिखेंगे। उनकी फिल्म मनोरंजन प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर सोमवार को रिलीज हो रही है। इससे परिवार समेत कस्बे के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

राजन तिवारी ने बताया कि यह फिल्म रॉयल राज प्रोडक्शन हाउस की है। इसके डायरेक्टर प्रदीप संगरोले हैं। इसमें आशीष सिरके, शवी तोमर, हेमंत शर्मा, प्रमोद गुप्ता, विशाखा, मिलेंद्र त्रिपुरारी ने किरदार निभाए हैं। फिल्म एक प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर की बर्बादी पर आधारित है।
डायरेक्टर को बर्बाद करके रुपये ठग लेने के पूरे घटनाक्रम को उसकी पोती बचपन से देखती है। हालात ऐसे बनते हैं डायरेक्टर कोमा में चले जाते हैं। जब पोती बड़ी होती है तो वह एक फिल्म डायरेक्टर बनती है और उन दादा को बर्बाद करने वाले लोगों की हत्या कर उनसे बदला लेती है।
विज्ञापन

दो घंटे की इस फिल्म से संदेश दिया गया है कि बुरे काम का नतीजा भी बुरा होता है। अब तक दो फिल्मों और दो वेब सीरज में भूमिकाएं निभा चुके वरुणेंद्र तिवारी 2008 से मुंबई में हैं। वह कहते हैं कि शुरू में उन्हें बहुत छोटी-छोटी भूमिकाएं मिलीं।
वहीं, अब बड़ी भूमिकाएं करने का अवसर मिल रहा है। बचपन से उन्हें एक्टिंग का शौक था। कस्बे के राजेंद्र अग्रवाल, दयाशंकर गुप्ता, राजीव सोनी, कमलेश गुप्ता, विजय शंकर आर्य, सुरेंद्र कुमार ने राजन की कामयाबी पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें