फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से घर भेजे गए 36 लोग

विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर से एंबुलेंस से घर जाते लोग - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जमातियों के संपर्क में आने वाले 36 लोग गजनेर की मस्जिद में रुके थे। इन सभी को क्वारंटीन के लिए एक इंजीनियरिंग कालेज में रखा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को उन्हें एंबुलेंस से घरों में भेज दिया गया। अब घर पर क्वारंटीन के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गजनेर की मस्जिद में 11 जमाती ठहरे थे। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर मस्जिद के आसपास व जमातियों के संपर्क में आने वाले 36 लोगों की पहचान करके क्वारंटीन के लिए बारा के एक इंजीनियरिंग कालेज में रखा गया था।
शनिवार को सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। रविवार को वहां पहुंचे एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप कुमार ने एंबुलेंस से सभी 36 लोगों को उनके घरों में भेज दिया। इन्हें घर से बाहर न निकलने की हिदायद दी गई। इन सभी के परिवारों को पुलिस की तरफ से राशन उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें