कानपुर के हैलट में भर्ती हुए दो कोरोना संदिग्ध
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना को लेकर रेड जोन घोषित घाटमपुर क्षेत्र से एक और कोरोना संदिग्ध रोगी को रविवार को हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस रोगी में जुकाम, बुखार, खांसी और सांस मेें दिक्कत जैसे लक्षण हैं। इसके अलावा पनकी के रहने वालेे एक और कोरोना संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इन दोनों रोगियों के दूसरे राज्यों में जाने की हिस्ट्री है। घाटमपुर का रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति 24 मार्च को पुणे से लौटा है। इसके बाद उसमें फ्लू के लक्षण उभर आए। सांस में दिक्कत बढ़ने पर हैलट मेें भर्ती किया गया है। इसके अलावा पनकी का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति 14 मार्च को दिल्ली से लौटा है।
वह डायबिटीज, हाइपरटेंशन का भी रोगी है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद इन रोगियों का सैंपल लिया गया। हैलट केे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सचान ने बताया कि दोनों रोगियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। फ्लू ओपीडी में दोपहर तक 36 रोगियों नेे स्वास्थ्य की जांच कराई। इनके अलावा कानपुर देहात का कोरोना संदिग्ध युवक का इलाज हैलट में चल रहा है।