फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : शोभन को नगर पंचायत बनाने की तैयारी, राज्यमंत्री ने डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। मैथा तहसील में एक और नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसमें मैथा ब्लॉक के पांच गांव शामिल हो सकते हैं। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मैथा तहसील में अभी तक एक मात्र नगर पंचायत शिवली ही है। अब शोभन को नई नगर पंचायत बनाने की तैयारी है। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से शोभन को नगर पंचायत बनाने के लिए बात हुई है।
प्रस्तावित शोभन नगर पंचायत में ककरदही, असई, बैरी सवाई, बैरी दरियाव, बाघपुर ग्राम सभा को शामिल करने की योजना है। अगर शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो इन पांच ग्राम सभाओं के 20 हजार लोगों को शहरी सुविधाएं हासिल होंगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के पत्र को डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भेजा है। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि डीएम की तरफ से राज्यमंत्री का पत्र मिला है। आला अधिकारियों के आदेश के अनुसार काम किया जाएगा।
शोभन को नगर पंचायत बनाने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा बात हुई है। पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यहां के लोगों को शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। - प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें