फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां अंतिम दौर में, सांसद ने परौंख में अफसरों के साथ जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
अमृत सरोवर की तैयारियों को देखते सांसद, मंडलायुक्त, एडीजी व अन्य अफसर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के तीन जून को परौंख आगमन को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। अकबरपुर सांसद, मंडलायुक्त, एडीजी समेत अन्य अफसरों ने बुधवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले बुधवार को परौंख पहुंचे। वहां मौजूद मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, एडीजी भानु भास्कर, आईजी प्रशांत कुमार ने उन्हें हेलीपैड, जनसभा पंडाल, सेफ हाउस की व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
सुरक्षा व जनसभा में आने वाले जनप्रतिनिधियों व लाभार्थियों के बैठने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे राष्ट्रपति के पसंदीदा स्थल रहनिया चौक पहुंचे। वहां संस्कृति मंच की स्थिति देखी। मंच के खुले भाग को बंद कर उस पर संस्कृति मंच लिखाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने पथरी देवी मंदिर में पुजारी रवींद्र सिंह से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एडीजी ने सांसद को मंदिर परिसर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इसके बाद पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की संगमरमर की प्रतिमा देखी।
उन्होंने पुरानी प्रतिमा के बारे में जानकारी ली तो एडीजी ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर छोटा पार्क बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई है। सांसद ने पुरानी आंबेडकर प्रतिमा को ससम्मान स्थापित कराने पर मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी, डीएम व एसपी की प्रशंसा की।
इसके बाद वे राष्ट्रपति के आवास मिलन केंद्र पहुंचे। कक्ष में एसी को सही स्थान पर लगवाने व अग्निशमन यंत्रों की संख्या कम होने की बात कही। एडीजी ने सभी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।
पराैंख में तैनात रहेंगे दस हजार सुरक्षा कर्मी
कार्यक्रम में पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती के बारे में सांसद ने एडीजी भानु भास्कर से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। करीब दस हजार सुरक्षा कर्मी लगाए गए। गर्मी को देखते हुए बुजुर्ग व छोटे बच्चों को कार्यक्रम में न लाने की लोगों को सलाह दी गई है। भ्रमण स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम से संबंधित स्थलों पर एसपी, सीओ सहित पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है।
सीएम के आने का होता रहा इंतजार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को दो बजे आने परौंख की चर्चा होने पर अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटे रहे। हेलीपैड, पंडाल समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। करीब एक बजे मुख्यमंत्री के परौंख न आने की जानकारी मिली। तो सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। अब गुरुवार को सुबह दस बजे मुख्यमंत्री के परौंख आने की चर्चा है। देर शाम तक प्रोटोकॉल न आने से असमंजस की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें