फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
kanpur dehat political - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। थाना ऐरच-झांसी के करगवां खुर्द निवासी पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर के विरोध में सपाइयाें ने देवीपुर चौराहे से बाइक रैली निकाली। आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र यादव का एनकाउंटर नहीं हत्या की गई है।
विज्ञापन

रैली को सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह यादव उर्फ मनु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवीपुर चौराहे से बाइक रैली भोगनीपुर के अकबरनगर, जगदीशपुर, गोपालपुर, टडवारा, डीघ, देवीपुर, कलेनापुर, हाजीपुर, कैलई, भज्जापुर से निकाली गई। रैली का समापन देवीपुर चौराहे पर किया गया।
इस मौके पर सुरेंद्र यादव, रामबाबू कठेरिया, दिलीप यादव, करूणाशंकर दिवाकर, सोनू पांडेय, साकेत यादव, विनोद यादव, शोहित यादव, मुन्ना ठाकुर मौजूद रहे। वहीं अमित यादव की अगुवाई में नगर पालिका परिसर से युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का पटेल चौक पर समापन किया गया। इस दौरान अर्पित, हर्षित, यशवीर, पुष्पेंद्र, आशीष, जीतू, सचिन, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें