फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में दो व हर थाने में बनी एक रिस्पांस टीम

विज्ञापन
किट को इस्तेमाल करने का तरीका बताता विशेषज्ञ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना वायरस से संक्रमित व संदिग्ध को पकड़ने के लिए अब हर थाना स्तर पर एक रिस्पांस टीम गठित कर दी गई है। टीम को किट देकर रविवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, जिला स्तर पर दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान डाक्टरों ने कोरोना से संक्रमित व संदिग्ध को पकड़ने में सावधानी बरतने के बारे में रिस्पांस टीम को जानकारी दी। साथ की किट के इस्तेमाल के बावत बताया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि प्रत्येक टीम में एक दरोगा व महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोग होंगे। टीम को दी गई किट में बॉडी कवर, दस्ताने, मास्क, साबुन, सैनिटाइजर आदि वस्तुएं हैं।
जिले के सभी 16 थानों में रिस्पांस टीम का गठन करके उन्हें प्रशिक्षित करा दिया गया है। साथ ही टीम से मॉक ड्रिल करा कर उनके काम करने का तरीका भी देखा गया। टीम का नेतृत्व दरोगा करेंगे। जिला स्तर बनी रिस्पांस की टीम की संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई है। एसपी ने बताया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें