फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की करनी होगी सतत निगरानी- एसपी

विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में बीट पुलिसिंग की जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। एसपी अनुराग वत्स ने गुरुवार को शिवली कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाल और चौकी प्रभारियों से कहा कि आरोपियों की केवल हिस्ट्रीशीट खोलना कार्रवाई नहीं है। उनकी सतत निगरानी भी होनी चाहिए। समय से कोतवाली न आने वाले चौकीदारों की रिपोर्ट बनाकर दें।
विज्ञापन

एसपी ने गारद के दो सिपाहियों के नेम प्लेट पर पीएनओ नंबर न होने पर हिदायत दी। कोतवाली की सफाई की व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान बारिश होती रही। उन्होंने थाने के संबद्ध चौकीदारों के संबंध में जानकारी ली। बरसात के कारण न आने वाले चौकीदारों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी को दिए। चौकीदारों के रजिस्टर पर पूरा ब्यौरा न दर्ज करने पर नाराजगी जताई। एसपी ने कोतवाली के सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया।
टॉप टेन आरोपियों के बारे में बाघपुर चौकी इंचार्ज से जानकारी ली। मैथा चौकी इंचार्ज सीताराम निरंजन से एक मामले में लालपुर गांव के प्रधान व चौकीदार से बात कर सत्यापन कराने को कहा। कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला आरक्षी से डेस्क से काम करने का समय भी पूछा।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने कोतवाली शिवली के निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों की क्लास भी लगाई। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर एसपी सख्त दिखे। कहा कि थाने पर महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही स्कूलों के आसपास बाजारों, आने जाने वाले रास्तों पर लड़कियों, महिलाओं को देखकर फब्तियां कसने व इशारे कर परेशान करने वालों के लिए थाना स्तर पर नया रजिस्टर बनेगा। इसमें इस तरह के लोगों के नाम अंकित कर उनको चेतावनी दी जाएगी। इस रजिस्टर का नाम रोमियों रजिस्टर बनेगा।
उन्होंने पूछा कि थाने में एक टोकाटाकी रजिस्टर होता है। इस पर अधिकांश सिपाही एक दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। एसपी का पूरा जोर बीट सिस्टम पर रहा। एसपी ने कहा कि बीट कोतवाली का मिनी थाना है। बीट सिपाही लोगों के बारे में जाने और ग्रामीणों के बारे में पूरी जानकारी आपको हो। एसपी ने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया। तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीट के सिपाही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्रामीणों से संपर्क में रहें। साथ ही अपने बीट क्षेत्र में सिपाही सप्ताह में दो बार अवश्य जाएगा। हिदायत भी दी कि ग्राम सुरक्षा समिति में जिन लोगों को रखा गया उनको पूरी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें