शिवली। अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ज्योति गांव निवासी अनुज कुमार ने तमंचे के साथ फोटो खींचकर व्हाट्स एप पर स्टेटस लगाया था। एसएसआई यतेंद्र यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद युवक की तलाश शुरू की गई।
मंगलवार रात युवक को गांव के पास पकड़ कर तमंचा बरामद कर लिया गया। कोतवाल मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।