फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : परौंख में बनेगी स्थायी पुलिस चौकी, डेरापुर-मंगलपुर मार्ग पर जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
अस्थाई पुलिस लाइन में व्यवस्थाएं देखते एडीएम व एएसपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में अब स्थायी पुलिस चौकी बनाने की तैयारी है। मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर ग्राम सभा की भूमि इसके लिए चयनित हो सकती है। गुरुवार को गांव पहुंचे एडीएम व एएसपी ने लेखपाल के साथ जमीन तलाशी। हालांकि अभी जमीन तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के गांव परौंख में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए स्थायी पुलिस चौकी बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। गुरुवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, एएसपी घनश्याम चौरसिया ने मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर राजस्व कर्मियों के साथ जाकर जमीन देखी।
एडीएम ने लेखपाल को जल्द जमीन चिह्नित करने के लिए कहा है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि गांव में अस्थायी पुलिस चौकी तो संचालित कर दी गई है। इसे स्थायी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

चौकी में एक सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबिल, कम से कम पांच कांस्टेबिल तैनात किए जाएंगे। कांस्टेबलों की संख्या चौकी से जुड़े गांवों व बीट के आधार पर बढ़ाई जा सकती है।
अस्थाई पुलिस लाइन में तब्दील हुई त्रिपाठी वाटिका
कानपुर देहात। परौंख गांव में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल के पास त्रिपाठी वाटिका में अस्थायी पुलिस लाइन गुरुवार से संचालित कर दी गई है। यहां आरआई समेत फोर्स तैनात रहेगा। राष्ट्रपति ड्यूटी में आने वाले सभी पुलिस कर्मी यहीं अपनी आमद व रवानगी दर्ज कराएंगे। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अस्थायी पुलिस लाइन का संचालन डीजीपी के निर्देश पर किया गया है। पुलिस लाइन में आरआई के अलावा सीओ लाइन के रूप में विजयेंद्र द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें