फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए भूमि देने से परौंख के किसानों ने किया इनकार

विज्ञापन
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर परौंख में हेलीपैड व जनसभा के लिए भूमि देखतीं डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने परौंख गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ हेलीपैड व जनसभा के लिए भूमि देखी।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने पिछली बार हुए नुकसान का जिक्र कर भूमि देने से इनकार कर दिया। इस पर अधिकारी मुआवजा देने व खेत उपजाऊ बनाने का आश्वासन देकर किसानों को मनाने में जुट गए हैं। वहीं, कुछ किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित भूमि से संबंधित ज्ञापन समाधान दिवस में भी दिया है।
डीएम नेहा जैन और एसपी स्वप्रिल ममगाई ने शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां श्रम विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल में 19 लोगों ने पंजीकरण कराया। सहायक श्रम आयुक्त अवधेश कुमार व वरिष्ठ श्रम सहायक ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से पंजीकरण कराने की अपील की।
डीएम-एसपी ने चौपाल के बाद राष्ट्रपति के कार्यक्रम से संबंधित जनसभा व हेलीपैड के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इसके लिए किसानों से उनकी भूमि प्रयोग किए जाने के बारे में बात की। किसान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, बीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि ने पूर्व में बनाए गए हेलीपैड से हुए नुकसान की बात बताते हुए भूमि देने पर असहमति जताई।
उन्होंने भूमि व फसल खराब होने के संबंध में कोई मुआवजा भी नहीं दिए जाने की बात बताई। डीएम ने फसल मुआवजा व भूमि को कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से उपजाऊ बनाने का आश्वासन दिया। फिर भी किसान डीएम के सामने भूमि देने के मामले में कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें