फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः नौकरी के नाम पर सगे भाइयों से एक लाख ठगे, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। सीएचसी डेरापुर में उपचार कराने आए झींझक निवासी युवक व उसके भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने एक लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसे फर्जी नियुक्ति पत्र व आईडी दी गई। जब युवक व उसका भाई ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। युवक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के दुर्गेश नगर वार्ड निवासी आकाश कुमार 30 दिसंबर 2020 को उपचार के लिए सीएचसी डेरापुर गया था। वहां उसकी मुलाकात शिवली थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान उसने राष्ट्रीय कौशल विकास मंत्रालय लखनऊ में कंप्यूटर ऑपरेटर (जिला समन्यवक डीसी संकाय) के पद पर नियुक्ति कराने की बात कही।
करीब एक माह बाद उस व्यक्ति ने आकाश कुमार को फोन पर बताया कि कौशल विकास मंत्रालय में भर्तियां निकली है। उसे शैक्षिक दस्तावेज उपलब्ध करा दे। उसने नौकरी के लालच में छोटे भाई विकास कुमार और अपने शैक्षिक पत्र उसे सौंप दिए। कुछ दिन बाद उससे एक लाख रुपये की मांग की। जिस पर रुपये दे दिए।
विज्ञापन

बाद में युवक ने आकाश व उसके भाई विकास कुमार को राष्ट्रीय कौशल विकास मंत्रालय के लेटर पैड पर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नियुक्ति का प्रमाण पत्र व आईडी सौंप दिया। जब वह ज्वाइनिंग करने कौशल विकास मंत्रालय पहुंचा तो उसे पता चला कि नियुक्ति पत्र व आईडी फर्जी है।
उसने गजेंद्र सिंह से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिला। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये हड़पने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें