फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : प्रशासन के नहीं सुनने पर किसानों ने चंदा लगा छुट्टा मवेशियों को भेजा घाटमपुर गोशाला

विज्ञापन
छुटटा गोवंशों को गोशाला भेजने के दौरान मौजूद किसान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने चंदा लगाकर 20 छुट्टा मवेशियों को लोडर से गोशाला भेजा। ब्लॉक क्षेत्र के सैंथा गांव के किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं। फसलों को बचाने के लिए वह दिन रात रखवाली करते रहते हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कई बार प्रशासनिक अफसरों से गांव में गोशाला बनाने या छुट्टा मवेशियों को पकड़कर आश्रय स्थल भेजने की मांग की। इस पर सुनवाई नहीं होने से किसानों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। किसानों ने सलाह के बाद चंदा जुटाया और उससे किराए पर लोडर कि
या। इसके साथ ही गांव में घूम रहे मवेशियों को एक स्थान पर एकत्र कर लोडर से करीब आठ किमी दूर घाटमपुर पतारा के तरगांव की गोशाला भेजा। गांव के बउवा मिश्रा, पप्पू शुक्ला ने बताया कि छुट्टा मवेशियों से छुटकारा पाने के लिए गांव के सभी लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मवेशियों को पकड़ने में लक्ष्मीकांत मिश्रा, रमेश तिवारी, राजन सिंह, नदकिशोर साहू, रमेश पाल, छोटे कुरील, मोहन पाल, विनोद विश्वकर्मा, मुनेश तिवारी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें